भारत के चाय तक चार विकेट पर 141 रन

Ads

भारत के चाय तक चार विकेट पर 141 रन

  •  
  • Publish Date - January 11, 2022 / 06:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

केपटाउन, 11 जनवरी (भाषा) भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम टेस्ट के शुरूआती दिन चाय काल तक चार विकेट गंवाकर 141 रन बना लिये।

ब्रेक तक कप्तान विराट कोहली 40 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 12 रन बनाकर खेल रहे थे।

भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में चेतेश्वर पुजारा (43) और अजिंक्य रहाणे (09) के विकेट गंवाये।

भाषा नमिता पंत

पंत