भारत के 15 ओवर में एक विकेट पर 203 रन
भारत के 15 ओवर में एक विकेट पर 203 रन
अहमदाबाद, आठ मार्च (भाषा) भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन के अर्धशतकों से रविवार को यहां टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 ओवर में एक विकेट पर 203 रन बना लिए।
सैमसन 89 और किशन 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
अभिषेक ने 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो टी20 विश्व कप नॉकआउट मैच का और इस चरण का सबसे तेज अर्धशतक भी है।
उन्होंने 21 गेंद की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए लेकिन रचिन रविंद्र की गेंद में विकेटकीपर को कैच देकर आउट हो गए। इस तरह भारत ने अपना पहला विकेट 98 रन पर गंवाया।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


