भारत के चाय के विश्राम तक एक विकेट पर 220 रन
भारत के चाय के विश्राम तक एक विकेट पर 220 रन
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) भारत में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां चाय के विश्राम तक एक विकेट पर 220 रन बनाए।
चाय के विश्राम के समय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल 111 रन और तीसरे नंबर के बल्लेबाज साईं सुदर्शन 71 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अभी तक 162 रन जोड़ लिए हैं।
भारत ने पहले सत्र में केएल राहुल का विकेट गंवाया जिन्होंने 38 रन बनाए।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


