विशाखापत्तनम, चार फरवरी (भाषा) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को यहां चाय तक पहली पारी में छह विकेट पर 227 रन बनाए।
भारत की कुल बढ़त 370 रन की हो गई है।
चाय के समय श्रीकर भरत छह जबकि रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर खेल रहे थे।
इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टल ने दो-दो विकेट चटकाए।
भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन पर सिमट गई थी।
भाषा सुधीर
सुधीर