मलेशिया को 2-1 से हराकर भारत सुल्तान ऑफ जोहोर कप के फाइनल में

Ads

मलेशिया को 2-1 से हराकर भारत सुल्तान ऑफ जोहोर कप के फाइनल में

  •  
  • Publish Date - October 17, 2025 / 05:06 PM IST,
    Updated On - October 17, 2025 / 05:06 PM IST

जोहोर बाहरू (मलेशिया), 17 अक्टूबर (भाषा) भारत ने शुक्रवार को यहां अपने अंतिम ग्रुप मैच में मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराकर सुल्तान ऑफ जोहर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

भारत के लिए गुरजोत सिंह (22वें मिनट) और सौरभ आनंद कुशवाहा (48वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

मलेशिया की ओर से एकमात्र गोल 43वें मिनट में नवनीश पैनिकर ने किया।

भारतीय टीम अब शनिवार को खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

भारत ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप में 12वीं बार हिस्सा लेते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में जगह बनाई है।

भाषा सुधीर मोना

मोना