हैदराबाद, आठ मार्च (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां उरुग्वे पर 4-0 की शानदार जीत से एफआईएच विश्व कप क्वालीफायर्स 2026 अभियान की शुरुआत की।
घरेलू टीम के लिए सुनेलिता टोप्पो (21वें मिनट), इशिका (40वें मिनट), लालरेमसियामी (49वें मिनट) और रुतुजा दादासो पिसल (58वें मिनट) ने गोल किए।
भारत का अगला मुकाबला सोमवार को स्कॉटलैंड से होगा।
भाषा नमिता मोना
मोना