भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर छठी बार सैफ महिला चैंपियनशिप का खिताब जीता

भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर छठी बार सैफ महिला चैंपियनशिप का खिताब जीता

भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर छठी बार सैफ महिला चैंपियनशिप का खिताब जीता
Modified Date: June 6, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: June 6, 2026 8:52 pm IST

मडगांव, छह जून (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने शनिवार को यहां खेले गए फाइनल में बांग्लादेश पर 3-1 की शानदार जीत के साथ छठी बार सैफ महिला चैंपियनशिप का खिताब जीता।

भारत ने सात साल बाद यह ट्रॉफी जीती। देश के लिए प्यारी खाका (42वें मिनट), सनफिदा नोंग्रम (46वें मिनट) और लिंडा कॉम सर्टो (82वें मिनट) ने गोल किए।

बांग्लादेश के लिए एकमात्र गोल रितु पोर्ना चकमा (45+2वें मिनट) ने किया।

मेजबान टीम ने ग्रुप चरण में भी इसी प्रतिद्वंद्वी को 3-0 से हराया था।

भारत ने टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गंवाए अपना सफर पूरा किया। उन्होंने 18 गोल किए और सिर्फ एक गोल खाया जिससे टूर्नामेंट में उनका दबदबा साफ दिखा।

भारतीय टीम ने मालदीव पर 11-0 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी और फिर बांग्लादेश को 3-0 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

लगातार पांच बार खिताब जीतने के बाद भारत पिछले दो चरणों में फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाया था। बांग्लादेश ने इन दोनों मौकों (2022 और 2024) पर नेपाल को हराकर ट्रॉफी जीती थी।

भारत ने पिछली बार 2019 में यह खिताब जीता था।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में