वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज पर इंडिया लेजेंड्स का कब्जा, श्रीलंका लेजेंड्स को 14 रनों से हराया

वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज पर इंडिया लेजेंड्स का कब्जा, श्रीलंका लेजेंड्स को 14 रनों से हराया

वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज पर इंडिया लेजेंड्स का कब्जा, श्रीलंका लेजेंड्स को 14 रनों से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: March 21, 2021 6:04 pm IST

रायपुर । वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज पर इंडिया लेजेंड्स ने कब्जा जमा लिया है।

ये भी पढ़ें: बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, लड़कियों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, किसानों की बकाया 18,000 सम्मान निधि देने का वादा…जानिए संकल्प पत्र की बड़ी बातें

इंडिया लेजेंड्स ने श्रीलंका लेजेंड्स को 14 रन से हरा दिया है।

ये भी पढ़ें: भिलाई : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

भारतीय लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीता।

आलराउंडर यूसुफ पठान भारतीय जीत के नायक रहे। उन्होंने नाबाद 62 रन बनाने के अलावा 26 रन देकर दो विकेट भी लिए। श्रीलंका की टीम रविवार की रात खेले गए मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 167 रन ही बना पाई।

सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 43 जबकि चिंताका जयसिंघे ने 40 रन बनाए जबकि कप्तान तिलकरत्ने दिलशान 21 रन का योगदान ही दे सके। भारत की तरफ से यूसुफ के अलावा उनके भाई इरफान पठान ने 29 रन देकर दो जबकि मनप्रीत गोनी और मुनाफ पटेल ने एक एक विकेट लिया।

इससे पहले युवराज सिंह और यूसुफ पठान ने अर्धशतक जमाए जिससे भारतीय टीम चार विकेट पर 181 रन बनाने में सफल रही।

युवराज ने 41 गेंदों पर 60 रन बनाये जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। यूसुफ पठान ने अपनी नाबाद पारी में 36 गेंदें खेली तथा चार चौके और पांच छक्के लगाए।

इन दोनों के अलावा दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पारी का आगाज करते हुए 30 रन बनाये जिसमें पांच चौके शामिल हैं।

श्रीलंका की तरफ से कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया। रंगना हेराथ, जयसूर्या, फारवेज महरूफ और कौशल्या वीरारत्ने ने एक – एक विकेट लिया।


देखें वीडियो-


लेखक के बारे में