U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान को 203 रन से हराया

U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान को 203 रन से हराया

U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान को 203 रन से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: January 30, 2018 4:01 am IST

क्राइसचर्च में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइन मैच में पाकिस्तान को 203 रन से  हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है. शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा जहां ऑस्ट्रेलिया से भारत का मुकाबला होगा. 

ये भी पढ़ें- टी-20 सीरीज में रैना की टीम इंडिया में वापसी, युवराज बाहर

   

 

भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए. और पाकिस्तान को जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्‍य दिया था. भारत की तरफ से शुभमन गिल ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली.  इस पारी में 7 चौके भी लगाए. 

      

 

ये भी पढ़ें- 800 अरब के मालिक बिरला के बेटे आर्यमन की 30 लाख में नीलामी

   

 

पाकिस्तान का पहला विकेट 10 रन के स्‍कोर पर गिरा था. ईशान पोरेल की गेंद पर मोहम्मद आलम 7 रन बनाकर आउट हुए. शिवम मावी ने बाउंड्री लाइन पर उनका शानदार कैच लपका. इसके बाद इमरान शाह महज दो रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान की टीम 29.3 ओवर में महज 69 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत ने 203 रनों से सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया.

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में