पोर्ट आफ स्पेन, 20 जुलाई ( भाषा ) भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बृहस्पतिवार को लंच तक बिना किसी नुकसान के 121 रन बना लिये ।
पहला टेस्ट एक पारी और 141 रन से हारी वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था ।
लंच के समय कप्तान रोहित शर्मा 63 और पहले मैच में पदार्पण के साथ 171 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल 52 रन बनाकर खेल रहे थे । भारत के लिये बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने शार्दुल ठाकुर की जगह पदार्पण किया है ।
भाषा मोना
मोना