भारत के लंच तक तीन विकेट पर 151 रन

Ads

भारत के लंच तक तीन विकेट पर 151 रन

  •  
  • Publish Date - February 10, 2023 / 11:47 AM IST,
    Updated On - February 10, 2023 / 11:47 AM IST

नागपुर, 10 फरवरी ( भाषा ) अपना पहला टेस्ट खेल रहे आफ स्पिनर टॉड मरफी ने पहले सत्र में दो विकेट चटकाये और पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक भारत ने तीन विकेट पर 151 रन बना लिये ।

अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 77 रन से आगे खेलते हुए भारत ने बिना कोई और विकेट गंवाये 100 रन पार किये ।

मरफी ने कल केएल राहुल को आउट करने के बाद आज रविचंद्रन अश्विन को पवेलियन भेजा । इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ( सात ) का कीमती विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को मैच में लौटाया ।

लंच के समय रोहित शर्मा 85 और विराट कोहली 12 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

भाषा मोना

मोना