साउथम्पटन, 11 जुलाई (भाषा) भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत ने अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए हैं। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन और सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड पहले ही 3-0 की बढ़त के साथ श्रृंखला जीत चुका है।
टॉस में 45 मिनट का विलंब हुआ क्योंकि भारतीय टीम की बस ट्रैफिक जाम में फंस गई थी।
टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होना था, लेकिन भारतीय टीम की बस साउथम्प्टन के भारी ट्रैफिक में फंस गई जिसके बाद मैच रेफरी ने टॉस में देरी करने का फैसला किया ताकि खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले वार्म-अप के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
मैच भी अपने निर्धारित समय से आधे घंटे देर से शुरू होगा।
भाषा
आनन्द नमिता
नमिता