भारत को जीत के लिए मिला 279 रन का लक्ष्य

Ads

भारत को जीत के लिए मिला 279 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - October 9, 2022 / 05:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

रांची, नौ अक्टूबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में रविवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 278 रन बनाये।

टीम के लिए एडेन मार्कराम (79) और रीजा हेंड्रिक्स (74) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिये। उन्होंने 10 ओवर में 38 रन खर्च किये।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता