भारत ने आयरलैंड को दिया 156 रन का लक्ष्य
भारत ने आयरलैंड को दिया 156 रन का लक्ष्य
गक्बेरहा, 20 फरवरी (भाषा) भारत ने महिला टी20 विश्व कप में ग्रुप दो के अपने आखिरी लीग मुकाबले में सोमवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 87 रन का योगदान दिया। उन्होंने 56 गेंद की पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े।
इस मैच में जीत से भारतीय टीम सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगी।
भाषा आनन्द
आनन्द

Facebook


