भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 540 रन का लक्ष्य, सात विकेट पर 276 रन बनाकर घोषित की दूसरी पारी
भारत ने न्यूजीलैंड को 540 रन का लक्ष्य दिया
मुंबई, पांच दिसंबर (भाषा) भारत ने रविवार को यहां अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रन के स्कोर पर समाप्त घोषित करके न्यूजीलैंड के सामने दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच जीतने के लिये 540 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा।
भारत ने अपनी पहली पारी में 325 रन बनाये थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 62 रन पर आउट हो गयी थी।
read more:पुतिन का भारत दौरा बेहद अहम, भारत सुपर एडवांस्ड s-500 मिसाइल डिफेंस की कर सकता है डील, पाक-चीन बेचैन
भारत की तरफ से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (62), चेतेश्वर पुजारा (47), शुभमन गिल (47), अक्षर पटेल (नाबाद 41) और कप्तान विराट कोहली (36) ने उपयोगी योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की तरफ से पहली पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले स्पिनर ऐजाज पटेल ने 106 रन देकर चार जबकि रचिन रविंद्र ने 56 रन देकर तीन विकेट लिये।
read more: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का स्कोर

Facebook


