भारत बिली जीन किंग कप की मेजबानी करेगा

Ads

भारत बिली जीन किंग कप की मेजबानी करेगा

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 06:13 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 06:13 PM IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश को बिली जीन किंग कप 2026 महिला टेनिस विश्व कप की मेजबानी का अधिकार दिया गया है।

एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत को इस साल अप्रैल में गेनब्रिज एशिया/ओसियाना ग्रुप एक प्रतियोगिता के तहत बिली जीन किंग कप 2026 महिला टेनिस विश्व कप की मेजबानी का मौका मिला है।’’

यह प्रतियोगिता सात से 11 अप्रैल तक दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) परिसर के नए नवीनीकृत कोर्ट पर होगी।

टूर्नामेंट राउंड रोबिन प्रारूप में खेला जाएगा जिसमें शीर्ष दो टीम प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।

धूपर ने बताया कि मेजबान भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मंगोलिया, न्यूजीलैंड और थाईलैंड की टीम दो अहम स्थानों के लिए मुकाबला करेंगी।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता