भारत के पांच विकेट पर 248 रन

Ads

भारत के पांच विकेट पर 248 रन

  •  
  • Publish Date - March 12, 2021 / 07:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

लखनऊ, 12 मार्च (भाषा) भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां पांच विकेट पर 248 रन बनाये।

भारतीय पारी का आकर्षण पूनम राउत की 77 रन की पारी रही। उनके अलावा कप्तान मिताली राज (36), उप कप्तान हरमनप्रीत कौर (36) और आलराउंडर दीप्ति शर्मा (नाबाद 36) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से शबनीम इस्माइल ने 46 रन देकर दो विकेट लिये।

पांच मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है।

भाषा

पंत

पंत