एलटीएम का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 1,469 करोड़ रुपये पर

Ads

एलटीएम का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 1,469 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 08:46 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 08:46 PM IST

मुंबई, 11 जुलाई (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनी एलटीएम का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 17.1 प्रतिशत बढ़कर 1,468.6 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 1,254.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) द्वारा प्रवर्तित एलटीएम का 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध लाभ 1,387.3 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 11,608 करोड़ रुपये हो गई जबकि तिमाही आधार पर इसमें 2.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी का परिचालन लाभ मार्जिन (ओपीएम) बढ़कर 15.5 प्रतिशत हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 14.3 प्रतिशत और 2025-26 की चौथी तिमाही में 15.1 प्रतिशत था।

एलटीएम के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वेणु लाम्बू ने कहा कि यह प्रदर्शन कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित रणनीति समेत अन्य क्षेत्रों में कंपनी की प्रगति को दर्शाता है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम