भारत ने लगातार दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता

भारत ने लगातार दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता

भारत ने लगातार दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता
Modified Date: March 8, 2026 / 10:53 pm IST
Published Date: March 8, 2026 10:53 pm IST

अहमदाबाद, आठ मार्च (भाषा) भारत ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

भारत इस तरह अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने वाली और तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी।

भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से पांच विकेट पर 255 रन बनाए।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम को 19 ओवर में 159 रन पर समेटकर खिताब जीत लिया।

जसप्रीत बुमराह ने चार और अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक विकेट मिला।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में