एशियाई खेलों में 28 सितंबर को अपना अभियान शुरू करेगी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम

Ads

एशियाई खेलों में 28 सितंबर को अपना अभियान शुरू करेगी भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 03:02 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 03:02 PM IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जापान में होने वाले एशियाई खेलों में 28 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी जबकि महिला टीम 18 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें वरीयता प्राप्त हैं और सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेंगी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पुरुष टीम और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम नागोया के पास कोरोगी एथलेटिक पार्क में होने वाली इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार हैं। भारत ने पिछले सत्र में दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते थे।

महिला वर्ग में भारत के क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी का फैसला पहले ही हो चुका है जबकि पुरुष टीम का सामना ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं।

महिला वर्ग का फाइनल 22 सितंबर को जबकि पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला तीन अक्टूबर को खेला जाएगा।

पुरुष वर्ग में भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका को वरीयता दी गई है। महिला वर्ग में कुल आठ टीमों को वरीयता दी गई है जिसमें भारत भी शामिल है।

भाषा सुधीर पंत

पंत