सैफ अंडर20 चैम्पियनशिप के लिये भारतीय टीम मालदीव पहुंची

सैफ अंडर20 चैम्पियनशिप के लिये भारतीय टीम मालदीव पहुंची

सैफ अंडर20 चैम्पियनशिप के लिये भारतीय टीम मालदीव पहुंची
Modified Date: March 24, 2026 / 01:58 pm IST
Published Date: March 24, 2026 1:58 pm IST

माले, 24 मार्च (भाषा) भारत की अंडर 20 पुरूष फुटबॉल टीम सैफ चैम्पियनशिप में भाग लेने यहां पहुंच गई है और पहले मैच में बृहस्पतिवार को पाकिस्तान से खेलेगी ।

इस मैच के बाद ग्रुप बी में भारतीय टीम का सामना 28 मार्च को बांग्लादेश से होगा । दोनों मैच नेशनल स्टेडियम में खेले जायेंगे ।

ग्रुप ए में मालदीव, श्रीलंका, नेपाल और भूटान की टीमें हैं ।

दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी जो एक अप्रैल को होगा । फाइनल तीन अप्रैल को खेला जायेगा ।

भारत के अंडर 20 मुख्य कोच महेश गवली ने कहा ,‘‘ यह काफी अहम और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है । सभी टीमें काफी प्रतिस्पर्धी है और हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।’’

भारतीय टीम :

गोलकीपर : अल्साबित एसटी, प्रणव सुंदरमन, सूरज सिंह

डिफेंडर : बूंगसोन सिंह टी, जोडरिक अब्रांचेस, करीश सोराम, मालेमंगांबा सिंह थोकचोम, मोहम्मद कैफ, रोशन सिंह थांगजाम, उशाम सिंह , याइफारेम्बा चिंगाखाम

मिडफील्डर : अनिकेत यादव, डैनी मेतेइ लैशराम, गुरनाज सिंह ग्रेवाल, मोहम्मद अरबाश, रिषिकांता मेतेइ लैशराम, रिषि सिंह एन

फॉरवर्ड : उमंग दोडुम, प्रशान जाजो, रोहेन सिंह , विशाल यादव, सैमसन ए, तनबीर डे ।

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में