स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के लिये भारतीय टीम सोफिया रवाना

Ads

स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के लिये भारतीय टीम सोफिया रवाना

  •  
  • Publish Date - February 18, 2022 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी ( भाषा ) भारत की 17 सदस्यीय टीम 73वें स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये शुक्रवार को बुल्गारिया रवाना हो गई ।

यूरोप का सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट 18 से 28 फरवरी तक सोफिया में खेला जायेगा ।

भारतीय मुक्केबाजों का इस साल यह पहला विदेशी टूर्नामेंट है ।

अभ्यास के दौरान चोटिल होने से छह पुरूष मुक्केबाजों को पीछे हटना पड़ा जिससे सात मुक्केबाज ही पुरूष वर्ग में भारतीय चुनौती पेश कर सकेंगे ।

महिला वर्ग में भी एशियाई चैम्पियन पूजा रानी (81 किलो ) और सोनिया लाठेर (57 किलो) के नाम वापिस लेने के बाद 10 ही मुक्केबाज बचे हैं ।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने कहा है कि सरकार टीम की भागीदारी का पूरा खर्च वहन करेगी ।

भाषा मोना

मोना