भारतीय महिला हॉकी टीम ने शूटआउट में आस्ट्रेलिया को हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शूटआउट में आस्ट्रेलिया को हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शूटआउट में आस्ट्रेलिया को हराया
Modified Date: May 27, 2026 / 08:13 pm IST
Published Date: May 27, 2026 8:13 pm IST

पर्थ, 27 मई (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आस्ट्रेलिया को चार मैचों की दोस्ताना श्रृंखला के दूसरे मैच में शूटआउट में 4 . 2 से हराकर 1 . 1 से बराबरी की ।

शानदार शुरूआत के बाद आस्ट्रेलिया ने दसवें मिनट में ओलिविया डोनेस के गोल के दम पर बढत बना ली । भारत ने कई मौके बनाये और पेनल्टी कॉर्नर अर्जित करके आस्ट्रेलिया को दबाव में रखा ।

भारत के लिये सुशीला चानू ने 46वें मिनट में बराबरी का गोल दागा ।

शूटआउट में भारत के लिये नवनीत कौर, इशिका चौधरी, अन्नु और रूतुजा पिसल ने गोल दागे ।

तीसरा मैच शुक्रवार को खेला जायेगा ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में