ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला टीम ने हॉकी श्रृंखला में 2-1 की बढ़त कायम की

ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला टीम ने हॉकी श्रृंखला में 2-1 की बढ़त कायम की

ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला टीम ने हॉकी श्रृंखला में 2-1 की बढ़त कायम की
Modified Date: May 29, 2026 / 01:50 pm IST
Published Date: May 29, 2026 1:50 pm IST

पर्थ, 29 मई (भाषा) भारत ने दो मैदानी गोल की मदद से शुक्रवार को यहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में पराजित कर चार मैचों की महिला हॉकी मैत्री श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा और अनुशासित रक्षात्मक खेल देखने को मिला, जिसके चलते कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

भारत ने आखिरकार मध्यांतर के बाद सोनम (36वें मिनट) के गोल से बढ़त हासिल की। टीम ने क्वार्टर में भी अपनी लय बनाए रखी और लालरेम्सियामी (49वें मिनट) ने दूसरा गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया।

दो गोल की बढ़त लेने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने संगठित रक्षात्मक रणनीति अपनाई और ऑस्ट्रेलिया को किसी भी प्रकार की वापसी का मौका नहीं दिया।

इस श्रृंखला का चौथा और अंतिम मैच शनिवार को इसी स्थान पर खेला जाएगा।

भारत ने इससे पहले श्रृंखला के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया से 1-2 की हार झेली थी, लेकिन दूसरे मैच में जोरदार वापसी करते हुए पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थीं।

इस दौरे में भारतीय टीम ने विशेष रूप से रक्षा और मध्य पंक्ति में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरा आगामी महिला नेशंस कप (15 से 21 जून, ऑकलैंड) की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।

इसके साथ ही यह दौरा अगस्त में 15 से 30 तारीख तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप से पहले भी अहम अभ्यास साबित हो रहा है।

आगामी नेशंस कप भारत के लिए एफआईएच प्रो लीग 2026–27 में फिर से जगह बनाने अवसर होगा, जो 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्वालीफायर माना जा रहा है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में