जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

Ads

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 02:21 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 02:21 PM IST

लुसाने, 16 मार्च (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम न्यूजीलैंड के आकलैंड में 15 से 21 जून तक होने वाले एफआईएच नेशंस कप में भाग लेगी ।

हॉकी नेशंस कप की शुरूआत 2021 में हुई थी जो हॉकी प्रो लीग से बाहर सर्वश्रेष्ठ रैकिंग वाली टीमों का शीर्ष स्तरीय टूर्नामेंट है । इसमें विजयी टीम को अगले सत्र में प्रो लीग में जगह मिलती है ।

भारतीय महिला हॉकी टीम पिछले सत्र में नौ टीमों में आखिरी स्थान पर रहने के बाद प्रो लीग से बाहर हो गई थी ।

भारत के अलावा इसमें मेजबान न्यूजीलैंड, अमेरिका, जापान, कोरिया, चिली, स्कॉटलैंड और फ्रांस भी भाग लेंगे ।

पुरूषों का टूर्नामेंट केपटाउन में खेला जायेगा जिसमें दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, फ्रांस, कोरिया, जापान, वेल्स, मलेशिया , आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी । यह टूर्नामेंट 11 से 20 जून तक खेला जायेगा ।

भाषा मोना पंत

पंत