भारत की महिला थ्री पोजिशंस निशानेबाज आईएसएसएफ विश्व कप के क्वालीफायर में बाहर

भारत की महिला थ्री पोजिशंस निशानेबाज आईएसएसएफ विश्व कप के क्वालीफायर में बाहर

भारत की महिला थ्री पोजिशंस निशानेबाज आईएसएसएफ विश्व कप के क्वालीफायर में बाहर
Modified Date: April 10, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: April 10, 2026 6:44 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) भारत का स्पेन के ग्रेनाडा में आईएसएसएफ विश्व कप राइफल-पिस्टल की महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में सफर शुक्रवार को क्वालीफिकेशन चरण में ही खत्म हो गया।

सुरभि भारद्वाज रापोले और ओलंपियन अंजुम मौदगिल दोनों ने 587 का एक समान स्कोर बनाकर क्रमशः 18वां और 19वां स्थान हासिल किया।

वहीं आयुषी पोद्दार 585 का स्कोर बनाकर 27वें स्थान पर रहीं।

​​क्वालीफिकेशन के लिए आठवां और आखिरी स्थान 589 के स्कोर पर मिला।

पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में प्रिसिजन चरण के बाद अंकुर गोयल भारत के शीर्ष निशानेबाज बने, उन्होंने 289 का स्कोर बनाया।

ओलंपियन विजयवीर सिद्धू 287 के स्कोर के साथ उनके ठीक पीछे थे जबकि नीरज कुमार ने 282 का स्कोर बनाया।

ये तीनों शनिवार को रैपिड फायर चरण में खेलेंगे जिसके बाद फाइनलिस्ट तय होंगे।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का फाइनल भी होगा। इसमें भारत की उम्मीद एशियाई खेलों की मौजूद चैंपियन पलक के साथ सैन्यम और मीनू पाठक पर टिकी हैं।

भारत ने अब तक ग्रेनाडा विश्व कप में एक स्वर्ण पदक जीत लिया है।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में