ट्रायल के जरिये पिकलबॉल विश्व कप के लिये भारतीय जूनियर टीम चुनेगा आईपीए

ट्रायल के जरिये पिकलबॉल विश्व कप के लिये भारतीय जूनियर टीम चुनेगा आईपीए

ट्रायल के जरिये पिकलबॉल विश्व कप के लिये भारतीय जूनियर टीम चुनेगा आईपीए
Modified Date: May 21, 2026 / 03:08 pm IST
Published Date: May 21, 2026 3:08 pm IST

अहमदाबाद, 21 मई (भाषा) भारतीय पिकलबॉल संघ (आईपीए) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) वियतनाम में होने वाले आगामी पिकलबॉल विश्व कप के लिये यहां अगले महीने भारतीय टीम के चयन ट्रायल का आयोजन करेंगे ।

भारतीय पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह भुल्लर ने कहा ,‘‘ भारतीय पिकलबॉल की जूनियर टीम काफी अहम है क्योंकि इससे आने वाले कई साल तक वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी तय होते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ युवाओं के लिये विश्व कप शुरूआत का अच्छा मंच है जिसमें उन्हें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जूनियर टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा।’’

तीन दिवसीय ट्रायल 12 से 14 जून तक होंगे जिसमें 30 अगस्त से नौ सितंबर तक वियतनाम में होने वाले तीसरे पिकलबॉल विश्व कप के लिये जूनियर टीम चुनी जायेगी ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में