ऑस्ट्रेलिया से 0-4 से हार के बाद एएफसी महिला एशियाई कप मैच में ईरान की राह हुई मुश्किल

Ads

ऑस्ट्रेलिया से 0-4 से हार के बाद एएफसी महिला एशियाई कप मैच में ईरान की राह हुई मुश्किल

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 06:44 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 06:44 PM IST

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) पांच मार्च (एपी) युद्ध ग्रस्त ईरान को एएफसी महिला एशियाई कप के मैच में बृहस्पतिवार को यहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले सोमवार को दक्षिण कोरिया से 0-3 की हार से पहले ईरान की खिलाड़ियों और प्रबंधन ने राष्ट्रगान के दौरान चुप्पी साधी थी, जिसने सुर्खियां बटोरी थीं। यह घटनाक्रम मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के दो दिन बाद हुआ था, जब अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आई थी।

लगातार दो हार के बाद ईरान को क्वार्टरफाइनल में पहुंचने और अगले साल ब्राजील में होने वाले फीफा महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद बनाए रखने के लिए रविवार को फिलीपींस के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार तीनों समूहों से शीर्ष दो टीमें सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि दो सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीमें भी अंतिम आठ में जगह बनाएंगी। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया पहले ही क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

ईरान का मुख्य लक्ष्य विश्व कप में जगह बनाना है और टीम की मुख्य कोच मरजियेह जाफरी अपने खिलाड़ियों का ध्यान इसी लक्ष्य पर बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं, जबकि वे अपने देश में परिवार और दोस्तों को लेकर चिंताओं से भी जूझ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एमी सेयर, मैरी फाउलर ने 27वें के एक-एक गोल के बाद अलाना केन्नेडी ने 35वें और 58वें मिनट में ने दो गोल दाग टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

दिन के दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने फिलीपींस को 3-0 से हराकर ग्रुप ए में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

एपी आनन्द सुधीर

सुधीर