इशप्रीत सेमीफाइनल में, लक्ष्मण बाहर

Ads

इशप्रीत सेमीफाइनल में, लक्ष्मण बाहर

  •  
  • Publish Date - January 17, 2024 / 10:03 PM IST,
    Updated On - January 17, 2024 / 10:03 PM IST

मुंबई, 17 जनवरी (भाषा) मुंबई के इशप्रीत सिंह चढ्ढा ने बुधवार को यहां अखिल भारतीय स्नूकर ओपन के ‘बेस्ट ऑफ 11 फ्रेम’ क्वार्टरफाइनल में शोएब खान पर 6-1 से जीत दर्ज की।

पेशेवर सर्किट में खेल रहे एकमात्र भारतीय इशप्रीत ने 39-86, 79-8, 84-0, 104-0, 112-0, 108-30, 85-50 फ्रेम से जीत हासिल की।

वहीं गत चैम्पियन लक्ष्मण रावत को अंतिम आठ के एक अन्य मैच में वरूण कुमार से 3-6 से हार मिली।

भाषा नमिता मोना

मोना