इटली ने दोस्ताना मैच में एस्तोनिया को हराया

Ads

इटली ने दोस्ताना मैच में एस्तोनिया को हराया

  •  
  • Publish Date - November 12, 2020 / 06:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

फ्लोरेंस, 12 नवंबर ( एपी ) कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों और कोच के बिना खेल रही इटली की टीम ने विंसेंजो ग्रिफो के दो गोल की मदद से एस्तोनिया को दोस्ताना फुटबॉल मैच में 4 . 0 से हरा दिया ।

इटली के लिये बाकी दो गोल फेडरिको बर्नार्डेश्ची और रिकार्डो ओरसोलिनी ने किये ।

इटली के छह क्लबों के खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों में कोरोना मामलों के कारण पृथकवास पर है । स्वास्थ्य विभाग से अनुमति मिलने पर ही वे राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे । कोच राबर्टो मंसिनी भी शुक्रवार को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद से पृथकवास में हैं ।

अब इटली को युएफा नेशंस लीग के अगले ग्रुप मैच में रविवार को पोलैंड से और तीन दिन बाद बोस्निया हर्जेगोविना से खेलना है ।

एपी

मोना

मोना