मौके नहीं मिलने पर खत्म हो जायेंगी इटली में प्रतिभा : कप्तान हैरी मानेंटी

मौके नहीं मिलने पर खत्म हो जायेंगी इटली में प्रतिभा : कप्तान हैरी मानेंटी

मौके नहीं मिलने पर खत्म हो जायेंगी इटली में प्रतिभा : कप्तान हैरी मानेंटी
Modified Date: February 19, 2026 / 05:42 pm IST
Published Date: February 19, 2026 5:42 pm IST

कोलकाता, 19 फरवरी (भाषा ) कार्यवाहक कप्तान हैरी मानेंटी ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि इटली में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन इस स्तर पर लगातार क्रिकेट खेलने के मौके नहीं मिले तो आगे के रास्ते बंद हो जायेंगे ।

टी20 विश्व कप में बृहस्पतिवार को वेस्टइंडीज से आखिरी ग्रुप मैच में 42 रन से हार के साथ ही इटली का अभियान खत्म हो गया ।

पहली बार टूर्नामेंट में खेलने वाली इटली की टीम ने नेपाल को हराया और इंग्लैंड को हराने के करीब पहुंच गई थी ।

मानेंटी ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमेशा बड़ी टीमें ही नहीं जीतती हैं और मेरा मानना है कि यह विश्व कप के लिये रोमांचक बात है । एसोसिएट देशों के लिये यह कठिन है और यह रातोरात नहीं बदलेगा । अभी इसमें समय लगेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास अच्छे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं । हमारे लिए अच्छा होगा कि हम उसी रास्ते पर चलते रहें और पीछे न हटें, जैसा कि कई देश और कई टीमें पिछले कुछ सालों में करती आई हैं।’’

मानेंटी ने कहा ,‘‘ अगर अभी रूक गए तो आगे इस तरह की कामयाबी हासिल करना मुश्किल होगी । हमारे लिये ही नहीं, बाकी एसोसिएट देशों के लिये भी स्थिति यही है ।’’

भाषा

मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में