कोलकाता, नौ फरवरी (भाषा) इटली के कप्तान वेन मेडसन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में सोमवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
स्कॉटलैंड ने अपनी एकादश में एक बदलाव करते हुए साफयान शरीफ की जगह ब्रेड व्हील को मौका दिया है।
इटली की टीम मौजूदा विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रही है।
भाषा सुधीर
सुधीर