damoh NEWS/ image source: ibc24
MP Board 12th Result: दमोह: MP के दमोह जिले के लिए इस साल का बोर्ड रिजल्ट गर्व का पल लेकर आया है, जहां कक्षा 12वीं में एक्सीलेंस स्कूल की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। एक्सीलेंस स्कूल की छात्रा प्रगति असाटी ने 500 में से 485 अंक हासिल कर प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया, वहीं निधि कुर्मी ने 484 अंक अर्जित कर 6वां स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं की इस सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर छात्राओं का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली इन छात्राओं ने साबित कर दिया कि समर्पण और लगन के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस सफलता ने जिले के अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है, जो अब इन टॉपर्स को अपना आदर्श मानकर आगे बढ़ने का सपना देख रहे हैं। स्कूल प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे ही बेहतर परिणाम देने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
वहीं, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित सीएम हाउस से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजल्ट घोषित किया। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और result.mponline.gov.in पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा, रोल नंबर और कैप्चा भरने के बाद उनका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे वे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
विदेश सचिव मिसरी ने जर्मनी के राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की
सतत विकास में कमजोर वर्ग की चिंताओं का समाधान होना चाहिए: पूर्व प्रधान न्यायाधीश गवई
जल्दबाजी में परिसीमन करने से पहले सभी पक्षों और राज्यों से परामर्श शुरू करें: थरूर ने मोदी से कहा
लेबनान और ईरान को पूरी तरह एक-दूसरे से दूर करने की जरूरत: इजराइली राजदूत
भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के संबंध में केंद्र की नई अधिसूचना हरियाणा के हितों को झटका: हुड्डा
आप, कांग्रेस और शिअद ने बीबीएमबी नियुक्ति अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की