रहाणे पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना

Ads

रहाणे पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 09:39 AM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 09:39 AM IST

चेन्नई, 15 अप्रैल (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

केकेआर को मंगलवार को खेले गए इस मैच में 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। उसकी टीम वर्तमान सत्र में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

आईपीएल के बयान के अनुसार, ‘‘ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, इसलिए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’

केकेआर का अगला मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स से होगा।

भाषा

पंत

पंत