जर्मनी में संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे जीव, सीनियर ओपन में उतरने के लिए तैयार

Ads

जर्मनी में संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे जीव, सीनियर ओपन में उतरने के लिए तैयार

  •  
  • Publish Date - July 18, 2022 / 04:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

वोरबेक (जर्मनी), 18 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह लीजेंड्स टूर (50 साल से अधिक के खिलाड़ियों के लिए) पर पहले सत्र में हिस्सा लेते हुए यहां विन्सटन गोल्फ सीनियर ओपन में पहली बार शीर्ष तीन में रहे।

अगले हफ्ते ग्लेन ईगल्स में अपने पहले सीनियर ओपन में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे जीव ने अंतिम दौर में पांच अंडर 67 के शानदार स्कोर के साथ कुल छह अंडर 210 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।

जीव ने 54 होल के इस टूर्नामेंट के पहले दो दौर में 70 और 73 का स्कोर बनाया था।

जीव ने अंतिम दौर में छह बर्डी और एक बोगी की जिससे उनका स्कोर पांच अंडर रहा।

भाषा सुधीर मोना

मोना