मुंबई, 28 दिसंबर (भाषा) भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स (82 रन) और अंत में पूजा वस्त्राकर (नाबाद 62) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की महिला एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में आठ विकेट पर 282 रन बनाये।
जेमिमा और पूजा के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 49 रन का योगदान दिया।
आस्ट्रेलिया के लिए एशले गार्डनर और जार्जिया वारेहैम ने दो दो विकेट झटके। डार्सी ब्राउान, मेगान शट, अनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग ने एक एक विकेट प्राप्त किये।
भाषा नमिता
नमिता