पंचकूला, छह मार्च (भाषा) झारखंड, तेलंगाना और बंगाल ने बृहस्पतिवार को यहां महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में अपने मुकाबले जीते।
दिन के पहले मैच में तेलंगाना ने कोमल गुर्जर (12वें, 50वें और 55वें मिनट) की हैट्रिक की बदौलत बिहार को 5-2 से हराया।
दिन के दूसरे मैच में बंगाल ने मध्य प्रदेश को 2-1 से हराया।
डिवीजन ‘ए’ मैच में झारखंड ने मिजोरम को 3-1 से शिकस्त दी
डिवीजन ‘ए’ के दिन के अन्य मुकाबलों में महाराष्ट्र की भिड़ंत मणिपुर से होगी जबकि हरियाणा का सामना ओडिशा से होगा।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता