शीर्ष वरीय अब्दुरेमोवा को हराकर जील देसाई क्वार्टर फाइनल में

Ads

शीर्ष वरीय अब्दुरेमोवा को हराकर जील देसाई क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - November 23, 2023 / 07:31 PM IST,
    Updated On - November 23, 2023 / 07:31 PM IST

बेंगलुरू, 23 नवंबर (भाषा) भारत की गैरवरीय जील देसाई ने गुरुवार को यहां शीर्ष वरीय उज्बेकिस्तान की निगिना अब्दुरेमोवा को हराकर उलटफेर करते हुए आईटीएफ महिला विश्व टेनिस टूर के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

जील ने महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी को सीधे सेट में 6-4 6-4 से हराया।

गुरुवार को चार अन्य वरीयता प्राप्त खिलाड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

रश्मिता भामिदिपति ने अपनी युगल जोड़ीदार और चौथी वरीय वैदेही चौधरी को दो घंटे और 58 मिनट में 4-6 7-5 7-5 से हराया।

गैवरीय वैष्णवी अडकर ने थाईलैंड की आठवीं वरीय पुनिन कोवापिटुकटेद को 6-3 7-6 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

छठ वरीय स्विट्जरलेंड की जेनी डुएरेस्ट को जर्मनी की एंटोनिया शिमिट के खिलाफ 3-6 4-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

भाषा सुधीर मोना

मोना