जोसेफ सन्नी के दो गोल से दिल्ली ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड को 3 . 0 से हराया
जोसेफ सन्नी के दो गोल से दिल्ली ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड को 3 . 0 से हराया
गुवाहाटी, 10 अप्रैल (भाषा) जोसेफ सन्नी के दो गोल की मदद से एससी दिल्ली ने इंडियन सुपर लीग के मैच में शुक्रवार को नॉर्थईस्ट युनाइटेड को 3 . 0 से हराया ।
यह इस सत्र में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है जिससे वह आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर पहुंच गई है । वहीं नॉर्थईस्ट युनाइटेड छह अंक के साथ दसवें स्थान पर खिसक गया ।
पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी ।
दिल्ली के लिये मोहम्मद ऐमन ने 65वें मिनट में मौका बनाया और सन्नी को गेंद सौंपी जिन्होंने गोल दागा । इसके चार मिनट बाद सन्नी ने दूसरा गोल किया । तीसरा गोल ऐमन ने सन्नी के पास पर किया ।
भाषा
मोना आनन्द
आनन्द

Facebook


