ज्योति ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

Ads

ज्योति ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

  •  
  • Publish Date - July 13, 2023 / 05:08 PM IST,
    Updated On - July 13, 2023 / 05:08 PM IST

बैंकॉक, 13 जुलाई (भाषा) ज्योति याराजी ने गुरुवार को यहां महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में पहला स्थान हासिल करके एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का स्वर्ण पदक का खाता खोला।

तेईस वर्षीय ज्योति ने फाइनल में 13.09 सेकंड का समय लेकर जापान की दो धाविकाओं टेराडा असुका (13.13 सेकेंड) और आओकी मासुमी (13.26 सेकेंड) को पीछे छोड़ा।

ज्योति का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 12.82 सेकंड है।

अभिषेक पाल ने बुधवार को पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर भारत का पदक का खाता खोला था।

भाषा

पंत नमिता

नमिता