कर्नाटक, चंडीगढ़ सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते

Ads

कर्नाटक, चंडीगढ़ सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते

  •  
  • Publish Date - December 15, 2021 / 07:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

पुणे, 15 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक और चंडीगढ़ ने बुधवार को यहां 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पांचवें दिन अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की।

कर्नाटक ने दिन की शुरुआत पूल सी में अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ 14-0 की जीत के साथ की जबकि चंडीगढ़ ने पूल सी में त्रिपुरा को 23-0 से रौंदा।

दिन के अन्य मैचों में लि पुडुचेरी हॉकी अकादमी ने अपने अभियान का अंत हॉकी जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 5-1 की जीत के साथ किया जबकि पूल डी में आंध्र प्रदेश ने उत्तराखंड को 4-1 से हराया।

प्रतियोगिता में पूल ई के अंतिम मुकाबले में मणिपुर ने राजस्थान को 7-3 से हराया जबकि हरियाणा ने दिल्ली को 3-0 से शिकस्त दी।

अंडमान एवं निकोबार की टीम पूल डी मुकाबले में पंजाब के खिलाफ नहीं उतरी और उसने मैच गंवा दिया। पंजाब को 5-0 से विजेता घोषित किया गया और टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

भाषा सुधीर मोना

मोना