अजसल के गोल से केरला ब्लास्टर्स ने ईस्ट बंगाल के खिलाफ ड्रॉ खेला

अजसल के गोल से केरला ब्लास्टर्स ने ईस्ट बंगाल के खिलाफ ड्रॉ खेला

अजसल के गोल से केरला ब्लास्टर्स ने ईस्ट बंगाल के खिलाफ ड्रॉ खेला
Modified Date: March 14, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: March 14, 2026 8:56 pm IST

कोलकाता, 14 मार्च (भाषा) मुहम्मद अजसल ने अंत में हेडर से शानदार गोल कर केरला ब्लास्टर्स एफसी को शनिवार को यहां ईस्ट बंगाल एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच 1-1 से ड्रॉ कराने में मदद की।

ड्रॉ के साथ ही केरला ब्लास्टर्स ने इस सत्र में अपना खाता खोला।

यूसुफ एजेजारी ने शुरु में ही मेजबान टीम को बढ़त दिला दी थी। स्पेनिश-मोरक्कन फॉरवर्ड यूसुफ ने 10वें मिनट में पेनल्टी के जरिए गोल कर ईस्ट बंगाल एफसी को बढ़त दिलाई।

लेकिन मुहम्मद अजसल ने मैच के आखिरी पलों में गोल करके इस बढ़त को खत्म कर दिया और केरला ब्लास्टर्स के लिए एक अंक हासिल कर लिया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में