केकेआर के नौ विकेट पर 171 रन

Ads

केकेआर के नौ विकेट पर 171 रन

  •  
  • Publish Date - May 4, 2023 / 09:16 PM IST,
    Updated On - May 4, 2023 / 09:16 PM IST

हैदराबाद, चार मई ( भाषा ) सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने आईपीएल के मैच में बृहस्पतिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट पर 171 रन पर रोक दिया ।

पहले बल्लेबाजी करने वाली केकेआर के लिये रिंकू सिंह ने 35 गेंद में सर्वाधिक 46 रन बनाये जबकि कप्तान नितिश राणा ने 31 गेंद में 42 रन का योगदान दिया ।

सनराइजर्स के लिये मार्को जानसेन और टी नटराजन ने दो दो विकेट लिये ।

भाषा मोना

मोना