एकनाथ खडसे ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की

Ads

एकनाथ खडसे ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 11:16 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 11:16 PM IST

मुंबई, 10 जुलाई (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के नेता एकनाथ खडसे ने शुक्रवार को शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके यहां स्थित आवास ‘मातोश्री’ पर मुलाकात की, जिससे खडसे की राजनीतिक योजनाओं को लेकर अटकलें तेज हो गईं।

सूत्रों ने बताया कि इस ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ के दौरान शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत भी मौजूद थे।

खडसे, जो भाजपा के नेता रह चुके हैं, वर्तमान में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शप) से विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य हैं। हाल में खबर आई थी कि भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने खडसे से उनके आवास पर मुलाकात की थी, जिससे इस वरिष्ठ नेता की भाजपा में वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं।

हालांकि खडसे और शिवसेना (उबाठा) नेतृत्व ने इस बैठक से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी।

भाषा देवेंद्र शोभना

शोभना