कोहली की शतकीय पारी से भारत बड़े स्कोर की ओर

Ads

कोहली की शतकीय पारी से भारत बड़े स्कोर की ओर

  •  
  • Publish Date - July 21, 2023 / 09:34 PM IST,
    Updated On - July 21, 2023 / 09:34 PM IST

पोर्ट ऑफ स्पेन, 20 जुलाई ( भाषा ) विराट कोहली की 121 रन की पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 373 रन बना लिये।

कोहली ने इस दौरान हरफनमौला रविंद्र जडेजा (61) के साथ पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। कोहली रन आउट हुए जबकि जडेजा को केमार रोच की गेंद पर विकेट के पीछे जोशुआ डा सिल्वा ने लपका।

लंच के विश्राम के समय इशान किशन (18) और रविचंद्रन अश्विन (छह) पर क्रीज पर मौजूद है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता