कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी से करार किया

Ads

कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी से करार किया

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 07:50 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 07:50 PM IST

कोलकाता, 13 मार्च (भाषा) तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग सत्र से पहले शुक्रवार को जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार करने की घोषणा की।

मुजरबानी पाकिस्तान सुपर लीग से हट गए हैं जो इसी समय चलेगी।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुजरबानी हाल में खत्म हुए टी20 विश्व कप में 13 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज रहे थे जिससे जिम्बाब्वे सुपर आठ चरण में पहुंचा।

केकेआर ने एक बयान में कहा, ‘‘केकेआर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सत्र के लिए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार किया है। छह फुट आठ इंच के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अपनी तेज बाउंस और पारी के अहम हिस्से में विकेट निकालने की काबिलियत के लिए मशहूर है। ’’

इसके अनुसार, ‘‘मुजरबानी के पास टी20 का काफी अनुभव है। उन्होंने 80 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगभग 21 के औसत से 90 से ज्यादा विकेट लिए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आठ रन पर तीन विकेट रहा है। ’’

मुजरबानी को शामिल करने से पहले केकेआर ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था।

मुजरबानी के 17 मार्च को कोलकाता आने की उम्मीद है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द