कोरडा की कलाई में चोट, खाचानोव आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में

Ads

कोरडा की कलाई में चोट, खाचानोव आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - January 24, 2023 / 12:03 PM IST,
    Updated On - January 24, 2023 / 12:03 PM IST

मेलबर्न, 24 जनवरी ( एपी ) सेबेस्टियन कोरडा की कलाई में चोट के कारण तीसरे सेट में कोर्ट छोड़ देने के बाद 18वीं वरीयता प्राप्त कारेन खाचानोव ने आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

खाचानोव का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास या गैर वरीय जिरि लेहेका से होगा । वह उस समय 7 . 6, 6 . 3, 3 . 0 से आगे थे जब कोरडा को कोर्ट छोड़ना पड़ा ।

तीसरे दौर में अमेरिकी ओपन चैम्पियन और दो बार के आस्ट्रेलियाई ओपन उपविजेता दानिल मेदवेदेव को हराने वाले कोरडा को दूसरे सेट में चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी ।

विम्लबडन चैम्पियन एलेना रिबाकिना ने फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको को 6 . 2, 6 . 4 से हराकर पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । अब उनका सामना जेसिका पेगुला या विक्टोरिया अजारेंका से होगा ।

एपी मोना

मोना