टेक्सास ओपन में संयुक्त 13वें स्थान पर रहे लाहिड़ी

Ads

टेक्सास ओपन में संयुक्त 13वें स्थान पर रहे लाहिड़ी

  •  
  • Publish Date - April 4, 2022 / 10:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

सैन एंटोनियो, चार अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने अंतिम दौर में दो अंडर 70 का स्कोर बनाया जिससे वह वालेरो टेक्सास ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में आठ अंडर 280 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 13वें स्थान पर रहे।

लाहिड़ी पिछले महीने ‘द प्लेयर्स चैंपियनशिप’ में दूसरे स्थान पर रहे थे लेकिन टेक्सास ओपन में उनका प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा।

जेजे स्पॉन ने 13 अंडर के कुल स्कोर के साथ खिताब जीता और अगले सप्ताह होने वाली मास्टर्स चैंपियनशिप में भी अपनी जगह सुरक्षित की।

मैट जोन्स और मैट कुचार 11 अंडर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। ट्राय मेरिट, एडम हैडविन, बीयु होसलर और चार्ल्स हावेल 10 अंडर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहे।

भाषा पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार