लाहिड़ी अच्छी शुरूआत के बाद भटके, प्यूर्टो रिको ओपन ने संयुक्त 43वें स्थान पर
लाहिड़ी अच्छी शुरूआत के बाद भटके, प्यूर्टो रिको ओपन ने संयुक्त 43वें स्थान पर
रियो ग्रेंडे (प्यूर्टो रिको), 28 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी प्यूर्टो रिको ओपन के तीसरे दौर में रविवार को यहां शानदार शुरुआत को जारी रखने में नाकाम रहे और एक अंडर 71 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से 43वें स्थान पर पहुंच गये।
लाहिड़ी का 54 होल के खेल के बाद चार अंडर 212 का स्कोर है।
उन्होंने तीसरे दौर के दूसरे होल में ईगल और पांचवें होल में बर्डी बनायी जिससे वह शीर्ष 15 में पहुंच गये थे। वह हालांकि इसके बाद अपनी लय को बराकरार नहीं रख सके।
स्थानीय दावेदार रफेल कैंपोस (पांच अंडर 67) और ग्रेसन मर्रे (सात अंडर 65) कुल 14 अंडर 202 के स्कोर के साथ तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
भाषा आनन्द पंत
पंत

Facebook


