लक्ष्मण रावत अखिल भारतीय स्नूकर टूर्नामेंट के अंतिम आठ में

Ads

लक्ष्मण रावत अखिल भारतीय स्नूकर टूर्नामेंट के अंतिम आठ में

  •  
  • Publish Date - November 26, 2020 / 01:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

चेन्नई, 26 नवंबर (भाषा) पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के लक्ष्मण रावत ने प्री क्वार्टर फाइनल में राकेश को 4-0 से हराकर गुरुवार को यहां अजय रस्तोगी स्मृति अखिल भारतीय ओपन स्नूकर चैंपियनशिप 2020 के अंतिम आठ में जगह बनाई।

रावत ने जीत के दौरान टूर्नामेंट का अपना 101 का सर्वोच्च ब्रेक भी बनाया।

अन्य मैचों में योगेश कुमार, ऋतिक जैन और वरूण कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को 4-3 से हराया जबकि स्थानीय खिलाड़ी एस श्रीकृष्णा ने 4-0 की जीत से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

भाषा सुधीर

सुधीर